5 Dariya News

हॉकी जे एंड के ने राज्य हॉकी चौम्पियनशिप-2017 आयोजित की

5 Dariya News

जम्मू 26-Mar-2017

जम्मू कश्मीर विधान सभा के उप-अध्यक्ष नजीर अहमद खान गुरेजी ने कहा कि व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक तंदरूस्ती के लिए हर किसी, खासकर छात्रों के लिए,  के व्यस्त जीवन में खेल आवश्यक हैं।  उन्होंने कहा कि बेशक दिन में कम समय के लिए ही सही,  प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं को खेल गतिविधियों में शामिल करना चाहिए।उप अध्यक्ष हॉकी जे एंड के द्वारा केके हकू हॉकी स्टेडियम में जम्मू एवं कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल के साथ मिलकर आयोजित किए गए राज्य हॉकी चौम्पियनशिप 2017 में बोल रहे थे।इस अवसर पर गुरेजी ने कहा कि हॉकी देश का गौरव है और इस खेल में राज्य के युवाओं की बढ़ती आकांक्षाओं को देख कर खुशी हो रही है। उन्होंने कहा ,‘‘मैं राज्य चौंपियनशिप में जम्मू और कश्मीर के सभी जिलों से बड़े पैमाने पर भागीदारी के बारे में जानकर प्रसन्न हूं।’’गुरेजी ने टूर्नामेंट के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी ऐसी टूर्नामेंट को जारी रखा जाएगा। राजिंदर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गुरदीप सिंह महासचिव, हॉकी जे एंड के के अन्य प्रमुख सदस्य इस मौके पर मौजूद थे