5 Dariya News

बृज बिहारी लाल बुटेल ने महिला मण्डल भवनों का किया लोकार्पण

5 Dariya News (विजयेन्दर शर्मा)

पालमपुर 23-Mar-2017

विधान सभा अध्यक्ष, बृज बिहारी लाल बुटेल ने कहा कि पालमपुर हलके में वर्तमान कार्याकाल में पेयजल, सिंचाई और मल योजनाओं पर लगभग 18 करोड़ रुपये व्यय किये जा चुकें हैं और लगभग साढ़े 7 करोड़ रुपये की आठ  पेयजल योजनाओं का कार्य प्रगति पर है। विधान सभा अध्यक्ष,  पालमपुर हलके की ग्राम पंचायत कलूण्ड और चचियां में 3 लाख रुपये से निर्मित दो महिला मण्डल भवनों के उदघाटन के पश्चात लोगों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र में पेयजल सुधार पर बहुत अधिक कार्य किया गया है ताकि लोगों को भरपूर पेयजल उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि पालमपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुधार के लिए बिन्द नाला में महत्वपूर्ण पेयजल योजना का निर्माण किया जायेगा, जिस पर लगभग 25 करोड़ रुपये व्यय होंगे। इस योजनस के निर्माण से पालमपुर की अधिकतर पेयजल योजनाओं का संबर्धन होगा। उन्होंने कहा कि पेयजल सुधार के लिए हलके में लगभग 105 हैंडपंप स्थापित किये गये हैं और इनमें अधिकतर को विद्युतिकृत कर दिया गया है।इसके अलावा क्षेत्र में 8 टियूबवेल स्थापित कर दिये गये हैं तथा 5 और लगाये जा रहे हैं।श्री बुटेल ने कहा कि विधायक प्राथमिकता में पालमपुर हलके की पेयजल, मल-निकासी और सिंचाई की लगभग 90 करोड़ रुपये की योजनाओं की डीपीआर स्वीकृति के लिए भेजी गई हैं। इसमे 30 करोड़ की आठ पेयजल योजनाएं भी शामिल हैं।  

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पेयजल पाईपों की लीकेज को पूरी तरह बंद करने तथा पुरानी पाईपों के स्थान पर नई पाईपें डालने के ओदश विभाग दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 2 सिंचाई योजनाओं का कार्य प्रगति पर है और 1 सिंचाई योजना के साढ़े 3 करोड़ रुपये जारी कर दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की 7 कूहलों के सुधार और विस्तार के लिए लगभग 20 करोड़ के प्राकलन तैयार कर स्वीकृति हेतू भेजा गया है।उन्होंने कहा कि मल-निकासी के सुधार और छूटे हुए इलाकों को जोड़ने के लिए एक करोड़ 10 लाख रुपये जारी किये गये हैं जबकि पालमपुर शहर के साथ लगती पांच पंचायतों में भी मल-निकसी सुविधा देने के लिए 22 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजी गई है।उन्होंने चचियां में जागृति महिला मण्डल को किचन तथा शौचालय बनाने के लिए 1 लाख तथा अन्य सामान लेने के लिए 5 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने नागेश्वर महिला मण्डल भवन में शौचालय निर्माण के लिए 60 हजार अन्य सामान लेने के लिए 10 हजार रुपये देने की घोषणा की।कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष मदन दीक्षित, चचियां पंचायत की प्रधान सुरेश पठानियां, कलूण्ड के प्रधान मुकेश कौंडल, गोपलपुर के प्रधान अनिल कुमार, बीडीसी सदस्य सर्वणा देवी, विजय कुमार, सुरजीत सिंह पठानियां, अनिल राणा, चंचल सिंह, राम प्यारी सीमा देवी, एसडीओ त्रिलोक धीमान और अमित पटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।