5 Dariya News

सरकार वंचित, पिछड़े वर्गो के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है- चौ. जुल्फिकार अली

मंत्री ने गुज्जर एवं बक्करवाल समुदायों को शिक्षा के लिए प्रयास करने को कहा

5 Dariya News

जम्मू 22-Mar-2017

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एव उपभोक्ता मामलों के मंत्री चौ, जुल्फिकार अली ने आज कहा कि वर्तमान सरकार गुज्जर एवं बक्करवाल समुदायों तक पहुंचकर उनके मुद्दों को हल करने के लिए वचनबद्ध है।गुज्जर तथा बक्करवाल सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार का विषेश ध्यान समाज के सभी वर्गो का सम्पूर्ण विकास है। उन्होंने बल देते हुए कहा कि हमारी प्राथमिकता अधिकारहीन एवं आर्थिक रूप से पिछडे वर्गो के लोगों को मुख्यधारा में लाना है तथा इसके लिए इन लोगों के मुद्दों को हल करने के लिए बेहतर प्रयास किये जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि गुज्जर जम्मू कश्मीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा राज्य का विकास इनके विकास के बिना संभव नही है।इसके अतिरिक्त मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली राज्य सरकार आम लोगों को सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवा कर स्थिति में सुधार लाने के लिए कार्य कर रही है।मंत्री ने कहा कि राज्य के गुज्जर तथा बक्करवाल समुदायों की विभिन्न समस्याओं को हल करने के उद्देश्य से राज्यभर में इस तरह के सम्मेलन आयोजित किये जा रहे है। मंत्री ने इस वर्ग की शिक्षा पर भी बल दिया तथा कहा कि शिक्षा इनके लिए बहुत ही अनिवार्य है।उन्होंने कहा कि सरकार गुज्जर तथा बक्करवालों के लिए एक नोमेडिक राशन पॉलसी तैयार कर रही है। गुज्जर तथा बक्करवालों को पीएचएच वर्ग में रखा गया है ताकि वे सस्ते दामों पर अनाज प्राप्त कर सके।सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने गेस्ट कंट्रोल आर्डर को एक कंरातिकारी कदम बताया तथा कहा कि इससे गरीब तथा मध्य वर्ग के लोगों को पूरी तरह से राहत प्रदान होगी। उन्होंने बताया कि यह आदेश 1 अप्रैल से लागू होगा।इस के उपरांत मंत्री ने जिले में एनएफएसए, एमएमएसएफईएस तथा पीएमयूवाई  को लागू करने की समीक्षा हेतु जिला अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता की।