5 Dariya News

सेवा निवृत लैफि. जनरल शेरगिल मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार नियुक्त

कैप्टन संदीप संधू, मेजर अमरदीप एवं करन पाल सेखों मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव नियुक्त

5 Dariya News

चंडीगढ़ 21-Mar-2017

पंजाब सरकार ने आज लैफि. जनरल (सेवा निवृत) तेजिंदर सिंह शेरगिल पी वी एस एम को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का  सीनियर सलाहकार नियुक्त किया एवं उनको पंजाब के कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुये मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि लैफि. जनरल (सेवा निवृत) श्री तेजिंदर सिंह शेरगिल के अतिरिक्त श्री विमल सुंबली को मुख्यमंत्री का प्रैस सचिव नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार कैप्टन संदीप सिंह संधू, मेजर अमरदीप सिंह एवं करन पाल सिंह सेखों को मुख्यमंत्री का राजनीतिक सचिव नियुक्त किया गया है एवं श्री खूबी राम (सेवा निवृत आई जी) को मुख्यमंत्री का सुरक्षा सलाहकार बनाया गया है।