5 Dariya News

बेहतरीन अभिनेत्री के रूप में उभर रहीं हैं आलिया : शेखर सुमन

5 Dariya News

मुंबई 20-Mar-2017

अभिनेता शेखर सुमन का कहना है कि आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री के रूप में उभर रही हैं। शेखर ने रविवार देर रात किए गए एक ट्वीट में यह बात कही। अभिनेता ने ट्वीट किया, "आलिया धीरे-धीरे बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन और सफल अभिनेत्री के रूप में उभर रही हैं। वह अपनी समकक्ष सभी अभिनेत्रियों को मीलों पीछे छोड़ रही हैं। आगे बढ़ते रहो।"आलिया के साथ-साथ शेखर ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में वरुण धवन और आलिया के अभिनय की भी तारीफ की। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया। शेखर ने अपने ट्वीट में कहा, "आलिया और वरुण का 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में किया गया प्रदर्शन बेहतरीन है। इस सफलता के लिए दोनों को बधाई।"शेखर वर्तमान में संजय दत्त अभिनीत फिल्म 'भूमि' में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अदिति राव हैदरी को भी मुख्य भूमिका में देखा जाएगा। यह फिल्म एक पिता और बेटी के रिश्ते पर आधारित है।