5 Dariya News

प्रदेश में माफिया राज,कानून-व्यवस्था भगवान भरोसे- प्रो.प्रेम कुमार धूमल

5 Dariya News

कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) 20-Mar-2017

नेता प्रतिपक्ष प्रो.प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेश में कानून -व्यवस्था की स्थिति को दयनीय बताते हुए कहा है कि प्रदेश में बड़े स्तर पर माफिया राज कायम है जिन्हें कथित तौर पर राजनेताओं को संरक्षण हासिल है। उन्होंने कहा कि देवभूमि के नाम से विश्व भर में पहचान बनाने वाले प्रदेश को कांगे्रस सरकार ने माफियाओं का प्रदेश बना कर रख दिया है जिसमें कानून-व्यवस्था भगवान भरोसे की चल रही है।धूमल हिमाचल भाजपा की ओर से  आयोजित माफिया राज हटाओ,प्रदेश बचाओ रैली के दौरान देहरा के पास नक्की में विशाल जन समूह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शांत प्रदेश के तौर पर विख्यात प्रदेश में आई.एस.आई.एस.के आतंकी बंजार में पकड़े जाते हैं,युवाओं को कथित माफियाओं द्वारा नशे की गर्त में धकेला जा रहा है,वन माफिया खुलेआम वन सम्पदा पर हाथ साफ कर रहा है,शिक्षा माफिया युवाओं पर हावी है,इमानदार कर्मचारियों का उत्पीडऩ किया जा रहा है और प्रत्येक प्रदेश वासी को सरकार ने 55 हजार के कर्ज तले डूबा दिया है लेकिन फिर भी सरकार इसे विकास का नाम दे रही है जो प्रदेश की जनता पर कुठाराघात है। केंन्द्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना में विलम्ब को लेकर प्रदेश प्रो.धूमल ने कहा कि सी.यू.के निर्माण को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्टï है लेकिन सरकार देहरा व धर्मशाला दोनों ही क्षेत्रों के लोगों को गुमराह कर रही है। धर्मशाला में दूसरी राजधानी व बेरोजगारी भत्ते की घोषणा को महज छलावा बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने कहा कि न तो प्रदेश सरकार की धर्मशाला को दूसरी राजधानी बनाने की मंशा है और न ही बेरोजगारों को भत्ता देने की क्योंकि दोनों के लिए बजट को प्रावधान ही नहीं किया गया है। इस अवसर पर सांसद अनुराग ठाकुर,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती,विधायक विक्रम ठाकुर,विधायक ठाकुर रविन्द्र सिंह रवि व पूर्व विधायक रमेश धवाला सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।