5 Dariya News

हरियाणा में जाटों के साथ झड़प में 4 पुलिसकर्मी घायल

5 Dariya News

फतेहाबाद 19-Mar-2017

हरियाणा के फतेहाबाद जिले में रविवार को दिल्ली जाने को तैयार जाट प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई, जिसमें एक पुलिस उपाधीक्षक सहित चार पुलिस अधिकारी घायल हो गए। पुलिसकर्मी जाट प्रदर्शनकारियों को दिल्ली जाने से रोकने की कोशिश कर रहे थे।झड़प सिरसा-हिसार-दिल्ली राजमार्ग पर हुई, जहां पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली में बैठे प्रदर्शनकारियों को दिल्ली जाने से रोका।प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े व बल प्रयोग किया।हरियाणा में प्रशासन ने दिल्ली के सीमावर्ती जिलों में ट्रैक्टर-ट्रालियों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है, ताकि जाट प्रदर्शनकारियों को सोमवार को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने से रोका जा सके।