5 Dariya News

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया

5 Dariya News

जम्मू 19-Mar-2017

पाकिस्तानी सेना ने रविवार को जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय ठिकानों पर अकारण गोलीबारी की। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस को बताया कि पाकिस्तानी सेना ने राजौरी के भिंबर गली सेक्टर और पुंछ के बालाकोट में दो इंच मोर्टार और स्वचालित हथियारों का इस्तेमाल किया।उन्होंने बताया, "भिंबर में तड़के चार बजे गोलीबारी शुरू हुई, जो सुबह छह बजे तक जारी रही। बालाकोट में सुबह छह बजे गोलीबारी शुरू हुई और यह सुबह 6.45 बजे तक चलती रही।"उन्होंने बताया कि 'हमारे सैनिकों ने भी माकूल जवाब दिया।'अधिकारियों ने कहा कि भारतीय पक्ष से किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।