5 Dariya News

मंत्रीमंडल द्वारा महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला

स्वतंत्रता संग्रामियों के लिये भी कई सुविधाओं की घोषणा

5 Dariya News

चंडीगढ़ 18-Mar-2017

एक महत्वपूर्ण कदम में पंजाब कैबिनेट ने आज राज्य में सरकारी नौकरियों में महिलाओं के  लिये 33 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला लिया। इस बात की जानकारी देते हुये पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह आरक्षण ठेके पर नौकरी हासिल करने वाली महिलाओं पर भी लागू होगा। महिलाओं के गौरव में बढ़ौतरी करने की पंजाब कांग्रेस की वचनबद्धता के अनुकूल कैबिनेट ने पंचायती राज संस्थानों तथा शहरी निकायों में भी महिलाओं की प्रतिनिधिता को बढ़ाने के लिये निर्धारित आरक्षण मौजूदा 33 प्रतिशत से 50 प्रतिशत करने का फैसला लिया।इसी प्रकार राज्य की मंत्रीमंडल ने स्वतंत्रता संग्रामियों के लिये भी कई सुविधाओं की घोषणा की। मंत्रीमंडल ने यह फैसला लिया कि शहर या गांव में रहने वाले स्वतंत्रता संग्रामियों को एक -एक घर दिया जायेगा और इसके साथ ही उनको 300 यूनिट निशुल्क बिज़ली दी जायेगी। साथ ही यह फैसला लिया गया कि इन स्वतंत्रता संग्रामियों को एक-एक टयूबवैल कनैक्शन मुहैया करवाया जायेगा और राज्य के राज मार्गो पर उनको टोल टैक्स से छूट दी जायेगी।