5 Dariya News

नारदा मामले में फैसले के खिलाफ अपील करेगी सरकार : ममता बनर्जी

5 Dariya News

कोलकाता 17-Mar-2017

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को नारदा स्टिंग ऑपरेशन मामले में सीबीआई जांच के कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश को 'दुर्भाग्यपूर्ण' करार दिया है। उन्होंने साथ ही कहा कि उनकी सरकार और तृणमूल कांग्रेस इस फैसले के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में गुहार लगाएगी।तृणमूल अध्यक्ष ने कहा, "मेरी सरकार और पार्टी न्याय के लिए शीर्ष अदालत जाएगी।"