5 Dariya News

एसवाईएल के मुद्दे पर कैप्टन अमरिन्दर को मिले एच.एस. फूलका

5 Dariya News

चंडीगढ़ 17-Mar-2017

आम आदमी पार्टी (आप) के सीनियर नेता और विधान सभा में मुख्य विरोधी पक्ष के नेता एडवोकेट एच.एस. फूलका ने पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ मुलाकात की। आप की तरफ से जारी प्रैस ब्यान में एच.एस. फूलका ने बताया कि उन्होंने सतलुज -यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर कैप्टन अमरिन्दर सिंह के साथ मुलकात की और जोरदार मांग की कि पंजाब सरकार किसी भी कीमत पर सतलुज -यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) न बनने दें उन्होंने भरोसा दिया कि मुख्य विरोधी पक्ष के तौर पर आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर डट कर पंजाब सरकार का साथ दे और किसी भी कीमत पर एसवाईएल नहर को बनने नहीं दिया जाएगा।