5 Dariya News

राज्यपाल द्वारा नये मंत्रीयों को विभागो का कार्यभार सौंपा

मुख्यमंत्री अधीन आम प्रशासन, पर्सोनल, गृह मामले एवं न्याय और विजीलैंस विभाग होंगे

5 Dariya News

16-Mar-2017

पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सलाह और सिफारिश पर पंजाब के राज्यपाल श्री वी पी सिंह बदनौर ने नये मंत्रीयों को विभाग अलॉट कर दिये हैं। इस बात की जानकारी देते हुये आज यहां मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह आम प्रशासन, पर्सोनल, गृह मामले एवं न्याय और विजीलैंस और शेष कैबिनेट मंत्रीयों को अलॉट ना किये गये विभागों का कार्य देखेंगे। कैबिनेट मंत्री श्री ब्रहम मोहिंदरा को स्वास्थय एवं परिवार कल्याण, अनुसंधान व मैडीकल शिक्ष और संसदीय मामले विभाग दिये गये हैं। इसी प्रकार कैबिनेट मंत्री श्री नवजोत सिंह सिद्धू को स्थानीय सरकार और पर्यटन व सांस्कृतिक मामले, पुरातत्व व अजायब घर दिये गये हैं।प्रवक्ता ने आगे बताया कि श्री मनप्रीत सिंह बादल को वित्त, योजना और रोजगार उत्पत्ति विभाग दिये गये हैं। इसी प्रकार श्री साधू सिंह धर्मसोत को अनुसूचित जाति व पिछड़ी श्रेणीयों का कल्याण विभाग दिया गया है। कैबिनेट मंत्री श्री तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा को ग्रामीण विकास एवं पंचायत एवं जलापूर्ति एवं सैनीटेशन विभाग दिये गये हैं। इसी प्रकार ही कैबिनेट मंत्री श्री राणा गुरजीत सिंह को सिंचाई और विद्युत विभाग अलॉट किये गये हैं जबकि कैबिनेट मंत्री श्री चरणजीत सिंह चन्नी को तकनीकी शिक्षा व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग दिया गया है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती अरूणा चौधरी को उच्चतर शिक्षा व स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) विभाग जबकि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती रजिया सुल्ताना को लोक निर्माण विभाग (बी एंड आर), सामाजिक सुरक्षा व महिला एवं बाल विकास (स्वतंत्र प्रभार) दिये गये हैं।