5 Dariya News

पंजाब मंत्रिमंडल में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू

5 Dariya News

चंडीगढ़ 16-Mar-2017

क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू गुरुवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शामिल हुए। सिद्धू को राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर ने राजभवन में आयोजित समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।हालांकि सिद्धू को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।सिद्धू पंजाब विधानसभा के लिए चार फरवरी को हुए चुनाव से ठीक पहले जनवरी में कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने अमृतसर पूर्वी विधानसभा सीट से 42,000 के वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।सिद्धू इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में थे और अमृतसर से लोकसभा सदस्य रहे थे। वह 2004, 2007 (उपचुनाव) तथा 2009 में यहां से जीते थे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने उन्हें अप्रैल 2016 में राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया था।