5 Dariya News

अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

5 Dariya News

चंडीगढ़ 16-Mar-2017

पंजाब में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर ने उन्हें राजभवन में आयोजित समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।अमरिंदर (75) ने पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार शपथ ली है। इससे पहले वह 2002-2007 के बीच राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे।