5 Dariya News

लॉजिस्टिक सम्मेलन से सरकार को 50,000 करोड़ के निवेश की उम्मीद

5 Dariya News

नई दिल्ली 15-Mar-2017

सड़क, परिवहन, राजमार्ग एवं नौवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि सरकार को इंडिया इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स सम्मेलन के जरिए 50,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की उम्मीद है। इंडिया इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में 3 मई से 5 मई तक किया जा रहा है।गडकरी ने यहां मीडिया से कहा, "इस सम्मेलन में कई अंतर्राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनियां भाग लेंगी जो कि लॉजिस्टिक की लागत में कमी लाने में मदद करेंगी।"इस सम्मेलन में सार्वजनिक-निजी साझेदारी के तहत आर्थिक विकास, शहरी परिवहन और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्कों के लिए रोड फ्रेट कॉरिडोर बनाने पर चर्चा की जाएगी।