5 Dariya News

मणिपुर में भाजपा की सरकार, एन. बीरेन सिंह मुख्यमंत्री बने

5 Dariya News

इंफाल 15-Mar-2017

मणिपुर में बुधवार को पहली बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई में सरकार का गठन हुआ। बीएसएफ जवान से पत्रकार और फिर नेता बने एन. बीरेन सिंह ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने बीरेन सिंह और आठ दूसरे मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।उप मुख्यमंत्री का पद नहीं रहने की बात कहे जाने के चंद घंटों बाद नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के वाई. जॉयकुमार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई।अन्य कैबिनेट मंत्रियों में थोंगम बिश्वजीत, एल. जयंताकुमार, करम श्याम, एल. हाओकिप, एल. किसी, टी. श्यामकुमार और एल. डिक्को शामिल हैं।

श्यामकुमार तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुने गए हैं। उन्होंने बीरेन सिंह को राज्यपाल के सामने समर्थन दिया।सरकार में भाजपा, एनपीपी, नागा पीपुल्स फ्रंट, तृणमूल कांग्रेस और लोक जनशक्ति पार्टी का प्रतिनिधित्व है।एकमात्र निर्दलीय विधायक असबुद्दीन को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है।बीरेन सिंह ने मंत्रिमंडल के अगले विस्तार का कोई संकेत नहीं दिया है।भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री एम. वैंकेया नायडू को समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचना था। लेकिन, उनके हेलीकॉप्टर को तकनीकी दिक्कत की वजह से आगरा में उतरने को मजबूर होना पड़ा।समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह भी अतिथियों में शामिल थे।