5 Dariya News

शाम लाल चौधरी ने लोगों से नहरों में कचरा न फेंकने का आग्रह किया

पीएचई प्रतिश्ठानों, रणबीर नहर के डी-सिल्टिंग कार्यो का निरीक्षण किया

5 Dariya News

जम्मू 15-Mar-2017

पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री शाम लाल चौधरी ने आज कहा कि राज्य के प्रत्येक परिवार को सभी किस्म की आवश्यक सेवाएं जिनमें पेयजल आपूर्ति भी शामिल है,  उपलब्ध करवाने हेतु जरूरी पग उठा रही है।मंत्री ने यह बात आज विभिन्न स्थलों जिनमें मेडिकल सब डिविजन पीएचई, सैंट्रल पम्पिंग स्टेशन मुठी, पीएचई टयूबवैल तथा पम्पिंग स्टेशन कोट-।। पुरखू, पीएचई सब डिविजन कार्यालय भलवाल, एवं पम्पिंग स्टेशन मंडी यार्ड शामिल हैं, के निरीक्शण के दौरान कही।इससे पूर्व मंत्री ने रणबीर नहर में डी-सिल्टिंग कार्यो का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्देष दिये कि चालू कार्यो में तीव्रता लाई जाये।समारोह के अवसर पर मंत्री ने कहा कि सरकार विभिन्न विकासीय कार्यो को आगे बड़ा रही है तथा आगामी गर्म मौसम के दौरान जम्मू में पेयजल आपूर्ति की कमी से निपटने के लिए भी विभिन्न स्तर के पग उठा रही है।मंत्री ने सम्बंधित अधिकारियों से चालू परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए कहा। विभिन्न पीएचई प्रतिश्ठानों के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सम्बंधित स्थलों में कार्य करने वाले स्टाफ की सूची लगाने के साथ नियमित टूर डायरी का बेहतर रखरखाव करने के लिए कहा ताकि लोगों को पेयजल आपूर्ति सम्बंधी किसी किस्म की कोई समस्या न हो।