5 Dariya News

उत्तर प्रदेश : कांच फैक्ट्री में आग, 2 मजदूरों की मौत, कई घायल

5 Dariya News

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) 14-Mar-2017

उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद के नया रसूलपुर इलाके में एक कांच फैक्ट्री में आग लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई और लाखों का माल खाक हो गया। पुलिस व दमकल गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थाना नया रसूलपुर डाकबंगला स्थित एसआर कांच कारखाने में ज्यादा सामान भरा था, जो बीती रात गैस की पाइपलाइन पर गिर पड़ा और गैस लीक होते ही आग लग गई। कारखाने में काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई। इसके साथ ही दस से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल कर राख हो गया।