5 Dariya News

'कटमरायुडू' का टीजर देखने वालों की संख्या 1 करोड़

5 Dariya News

चेन्नई 12-Mar-2017

अभिनेता पवन कल्याण की आगामी तेलुगू फिल्म 'कटमरायुडू' का टीजर देखने वालों की संख्या रविवार को एक करोड़ पहुंच गई है। यह अभिनेता के करियर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टीजर बन गया है। यह चार फरवरी को जारी हुआ था, इसके बाद इसे कई बार देखा जा चुका है।किशोर कुमार परदासानी के निर्देशन में बन रहीं यह फिल्म तमिल फिल्म 'वीरम' का आधिकारिक रीमेक है।इसमें श्रुति हसन और तरुण अरोड़ा जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म में पवन कल्याण मुछो के साथ धोती पहने एक अलग अंदाज में दिखाई देंगे।अनूप रूबेंस ने इसका संगीत तैयार किया है। उन्होंने इसके दो गीतों का निर्माण किया है, जो पहले ही हिट हो चुके हैं। फिल्म का तीसरा गीत रविवार को जारी होगा।नॉर्थ स्टार एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फिल्म 24 मार्च को रिलीज होगी।