5 Dariya News

बड़वानी में छेड़छाड़ पर दो पक्षों के बीच पथराव

5 Dariya News

बड़वानी (मध्य प्रदेश) 12-Mar-2017

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में नाबालिग लड़की से हुई छेड़छाड़ में बाद शनिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद के तहत दोनों पक्षों में पथराव हुआ, जिसमें जिसमें दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। इस घटना के मामले में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। नागलवाड़ी थाने के प्रभारी एस. एस. रघुवंशी ने रविवार को आईएएनएस को बताया, "शुक्रवार को ओझर गांव में एक नाबालिग लड़की से हुई छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस ने आपस में दोनों पक्षों में समझौता भी कराया था, लेकिन शनिवार की शाम को फिर यह विवाद बढ़ गया। इस विवाद के चलते दोनों पक्षों में पथराव हुआ, जिसमें सुरक्षा के लिए तैनात किए गए दो पुलिस कर्मी घायल हो गए।"बकौल रघुवंशी, इस घटना में दोनों पक्षों के 15 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, वहीं गांव में पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। इस कारण अब हालात नियंत्रण में हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों मे जब पथराव हुआ तब पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा था।