5 Dariya News

दोनों सीटों से हारे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत

5 Dariya News

देहरादून (उत्तराखंड) 11-Mar-2017

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत राज्य के विधानसभा चुनाव में हरिद्वार (ग्रामीण) और किच्छा दोनों सीटों से हार गए हैं। शनिवार को चल रहे मतगणना में सत्तारूढ़ कांग्रेस बुरी तरह हार रही है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भारी बहुमत हासिल करती दिख रही है।रावत हरिद्वार (ग्रामीण) सीट पर भाजपा प्रत्याशी यीतश्वरानंद से 12,278 मतों से हार गए।जबकि किच्छा सीट पर उन्हें भाजपा के ही राजेश शुक्ला ने करीब 2,000 मतों के अंतर से हराया।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी सहसपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी सहदेव सिंह पुंडीर के हाथों हार गए।प्रदेश में भाजपा करीब 55 सीटों पर बढ़त ले चुकी है।