5 Dariya News

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के लिए राहुल दोषी नहीं : अभिषेक मनु सिंघवी

5 Dariya News

नई दिल्ली 11-Mar-2017

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए अकेले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। सिंघवी ने समाचार चैनल 'एनडीटीवी' से कहा, "अगर (मतगणना के) शुरुआती रूझान ही आगे भी बरकरार रहते हैं तो इसके लिए राहुरल गांधी को जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए?"देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य के विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना के शुरुआती रूझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जीत की ओर बढ़ रही है।