5 Dariya News

मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री द्वारा कबडडी खेल महाकुंभ का शानदार आगाज

15 दिन चलने वाले चौथे विश्व कप कबडडी का उदघाटन

5 दरिया न्यूज

बठिंडा 30-Nov-2013

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने लोगों की विशाल एकत्रता द्वारा बजाई गई जोशिली तालियों की गड़गड़ाहट में आज यहां चौथे विशाल कबडडी कप टूर्नामैंट का उदघाटन किया।कबडडी के झंडों को लहराने के बाद मुख्यमंत्री एवं  उपमुख्यमंत्री ने शामिल हो रही टीमों एवं प्रभावशाली मारच पास्ट से सलामी ली जिसका नेतृत्व टूर्नामैंट के मास्कट‘जांबाज कर रहा था। उपमुख्यमंत्री ने मंच पर जाकर टीमों के कप्तानों से मुलाकात की।खिलाडिंयों को बैंटन सौंपने के बाद उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने 15 दिन लम्बे चलने वाले खेल उत्सव का उदघाटन किया। लम्बे समय से इंतजार किये जा रहे कबडडी महाकुंभ में  पुरूषों की 12 टीमों और महिलाओं की आठ टीमें विश्व कप जीतने के लिए मुकाबले में हिस्सा लेगीं। इसी दौरान भारत , पाकिस्तान,अर्जनटीना,अमरिका,इंगलैड,कनाडा,सियारा लियोन,ईरान,डेनमार्क,कीनिया,स्पेन और स्काटलैड के पुरूषों की टीमें और पाकिस्तान, मैक्सीको,न्यूजीलैंड,कीनिया,अमरिका,इंगलैड,डेनमार्क और भारत की महिलाओं की टीमों के  48 कबडडी प्रेमियां के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगें।

एक प्रभावशाली वीडियो शो द्वारा राज्य के सर्वपक्षीय विकास का खूबसूरत वर्णन किया। स्टेडियम गत विश्व कबडडी कप की झलकिंया भी पेश की गई। इसी दौरान मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि कबडडी को ओलपिंक में खेलते देखने का उनका सपना शीघ्र पूरा होने जा रहा है। उन्होने कहा कि कभी वह समय भी होता था जब इस खेल को भारत में ही नही बल्कि पंजाब मे ही खेला जाता था। पंरतु आज उनके लिए यह गर्व वाली बात है कि अब यह खेल विदेशों में भी पूरी तरह प्रसिद्ध हो गया है और इस कबडडी कप में हिस्सा लेने आई अन्य देशों की टीमें इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह और भी संतोष वाली और गौरववाली बात है कि महिलाओं की टीमें भी पुरूषों की तरह ही इस महाकुंभ में हिस्सा ले रही है। खेलों के विभाग के मुखी और उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल की खेलों को प्रफुल्लित करने के मामले में शाबाशी देते हुये स. बादल ने कहा कि सुखबीर की साकारात्मक सोच स्वरूप ही सरकार ने खेलों की प्रफुल्लिता के लिए क्रांतिकारी कदम उठाए हैं। उन्होने कहा कि इस स्वरूप आज पंजाब के नवयुवकों की असीम शक्ति खेलों से जुड़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने कबडडी को खेलों की ग्रेडेशन सूची में शामिल करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होने कहा कि पंजाब सरकार इस खेल का प्रफुल्तित करने के साथ मातृ खेल हाकी की अमीर विरासत को भी संभालने के लिए बचनबद्ध है। उन्होने ओर कहा कि सरकार राज्य में खेल संस्कृति विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।उन्होने कहा कि हाकी की प्रफुल्लिता के लिए और भीतर छुपी हुई प्रतिभा को उभारने के लिए राज्य सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग(आई पी एल)की तर्ज पर पंजाब हाकी लीग के मैच करवाने का भी फैसला किया है जिसमें जिलों की टीमों के आपसी मुकाबले होगें। स. बादल ने कहा कि अंतराष्ट्रीय ख्ल मुकाबलों और ओलपिंक में पंजाब का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियो की हौसला अफजाई करने के लिए सरकार ने गोल्ड मैडल जीतने वाले के लिए अवार्ड राशि को भी दोगुने से अधिक किया है एवं एक करोड़ रूपये से बढ़ाकर ढाई करोड़ रूपये कर दिया है। इसी प्रकार चांदी मैडल जीतने वाले के लिए ईनाम की राशि बढा¸कर पचास लाख से एक करोड़ रूपये और कांस्य पदक जीतने वालों के लिए 25 लाख से 51 लाख रूपये की जा चुकी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभावान खिलाड़ियो जिन्होने पंजाब एवं देश का नाम रोशन किया है उनकी कदर करते हुये सरकारी नौकरिया प्रदान की है एवं अंतराष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों के विजेता खिलाड़ियों को डी एस पीज भर्ती किया है। उन्होने कहा कि सरकार ने खेलों को स्कूल स्तर से ही उत्साहित करने के लिए खेलों को सिलैबस में अनिवार्य विषय के तोर पर शामिल किया गया है। इसी प्रकार खेलों को और अधिक प्रफुल्लित करने के लिए एक विशेष प्रोग्राम बनाया गया है और घुददा स्कूल की तरह प्रत्येक जिले में एक खेल स्कूल खोला जाएगा। यह भी गर्व वाली बात है कि पंजाब सरकार ने एक विशेष खेल नीति तैयार की है , जिससे पंजाब देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है ।इसी दौरान संबोधित करते हुये उपमुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल ने कबडडी को ओलपिंक में शामिल करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुये कहा कि यह उनकी डियूटी है कि इस गांवों की खेल माने जाने वाली कबडडी को विश्व स्तर पर पहुचंया जाए। उन्होने कहा कि सरकार की विशाल कोशिशें स्वरूप कबडडी आज उन देशों में जानी जाने लगी है जहां इसका नाम भी किसी ने नही था सुना।बादल ने कहा कि न्यूजीलैंड ,कीनिया और मैक्सीको की लड़कियों की टीमें भी आई है जबकि पाकिस्तान और मैक्सीकन लड़कियों की टीमें पहली बार शामिल हो रही हैं।

आज के दिन को ऐतिहासिक करार देते हुये उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कबडडी की कामयाबी का सफर चार वर्ष पूर्व आंरभ हुआ है और सरकार के ठोस प्रयासो स्वरूप राज्य के गांवों में खेली जाने वाली कबडडी आज विश्व के मानचित्र पर अपनी छाप छोड़ चुकी है। उन्होने कहा कि यह कोई सोच भी नही सकता था कि यह गांवों में ख्ेाली जाने वाली खेल दुनिया भर में खेली जाएगी। पंरतु इस कुछ के पीछे पंजाब सरकार के प्रयासों ने बड़ी भूमिका निभाई है। स. सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि वह इस बात से बहुत खुश है कि चौथे विश्व कबडडी कप में बीस टीमें शामिल हुई है। साथ ही उन्होने कहा कि आगामी दो सप्ताह राज्यमें इस खेल गतिविधियों स्वरूप पंजाब के लोग इन टीमों के बीच कठोर मुकाबलों का आंनद लेगें। 

पंजाब में खेलों को बुलंदियो तक लेजाने के लिए राज्य सरकार की वचनबद्धता दोहराते हुय उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खिलाडियों को विश्व स्तर की सुविधाए मुहेया करवा रही है। और खेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े प्रयास किये गये है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत करते हुये उनकी सफलता के लिए कामना की।बालीवुड की अदाकारा प्रिंयका चोपड़ा जो उदघाटनी समारोह का मुख्य आकर्षण थी ने इस क्षेत्र से अपनी सांझ को याद करते हुये कहा कि उसका जन्म  अम्बाला शहर में हुआ। इस खेल कुंभ में उसको शामिल होने का अवसर पर देने उसने मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री का दिल से धन्यवाद किया। बालीवुड अदाकारा ने आश्बंद होते हुये कहा कि विश्व भर में कबडडी और अधिक प्रसिद्ध होगी।बालीवुड अदाकारा मिस प्रियंका चौपड़ा, पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल, शैरीमान और मिस पूजा की जोश भरपूर कला प्रर्दशनी ने दर्शकों के विशान जनसमूह को झूमने और थिरकने लगा दिया। हास्य रस कलाकार जसवंत सिंह ने भी लोगों को खूब हसाया। इस अवसर पर अदाकारा सतिंदर सत्ती ने मंच संचालन किया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री चुन्नी लाल भगत, स. सिकंदर सिंह मलूका व स. जनमेजा सिंह सेखों, इनेलो नेता श्री अभय चौटाला, मुख्यमंत्री के मीडिया व राष्ट्रीय मामलों के सलाहकार श्री हरचरन बैंस, उपमुख्यमंत्री के सहायक मीडिया सलाहकार हरजिंदर सिद्ध्  और खेल सचिव श्री अशोक गुप्ता, डिप्टी कमिश्रर श्री कमल किशोर यादव के अतिरिक्त और शख्शीयतें भी उपस्थित थी।