महबूबा मुफ्ती ने ट्रैफिक जाम के मुद्दों पर गौर करने के लिए मंडलायुक्त
जम्मू, आईजी ट्रैफिक को एक हफ्ते में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए
5 Dariya News
जम्मू 10-Mar-2017
मुख्यमंत्री, महबूबा मुफ्ती ने आज आईजीजी ट्रैफिक तथा मंडलायुक्त जम्मू को शहर में लगातार ट्रैफिक जाम के मुद्दों पर गौर करने और एक सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने आज यहां जम्मू जिला विकास बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए ये निर्देश दिये।महबूबा मुफ्ती ने यातायात विभाग को शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर, विशेष रूप से सुबह और शाम के दौरान, यातायात को सुचारू करने के लिए अधिक जनशक्ति लगाने के लिए कहा। राहगीरों कर सुविधा सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने फुटपाथ के समाशोधन का भी निर्देश दिया। उपमुख्यमंत्री, डॉ निर्मल सिंह और कई अन्य मंत्री तथा विधायकों के अलावा मुख्य सचिव बी आर शर्मा, वित्तीय आयुक्त, योजना व विकास एवं मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव बी बी व्यास और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।