5 Dariya News

उत्तर प्रदेश : ट्रैक्टर ट्राली व बोलेरो में टक्कर, 4 की मौत

5 Dariya News

फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) 09-Mar-2017

उत्तर प्रदेश के जनपद फैजाबाद के माया बाजार में गुरुवार सुबह ट्रैक्टर ट्राली और तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। महराजगंज थाना क्षेत्र के कुर्की गांव के पास फैजाबाद-आजमगढ़ मार्ग में गुरुवार तड़के बारातियों से भरी तेज रफ्तार बोलेरो, ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में गोंडा के परास थाना निवासी शंकर सिंह (35), सती प्रसाद सिंह (60) व फैजाबाद के शिव पूजन मांझी की मौत हो गई। बबलू सिंह ,घनश्याम सिंह, रवि सिंह सहित छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को लखनऊ रेफर किया गया था, जिसकी रास्ते में मौत हो गई।