5 Dariya News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर युनिवर्सल गु्रप में लड़कियों के लिए आत्म सुरक्षा विषय पर साप्ताहिक वर्कशाप का आयोजन

छात्राओं को उनके अधिकारों संबंधी दी जानकारी, समाज की तरक्की के लिए महिला का सम्मान बेहद जरूरी : डा. गुरप्रीत सिंह

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 09-Mar-2017

युनिवर्सल गु्रप आफ इंस्ट्यूशनज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए लड़कियों के लिए आत्म सुरक्षा विषय पर साप्ताहिक वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस इस हफ्तावारी वर्कशाप में छटी डिगरी ब्लैक बैलट बिक्रम थापा ने  लड़कियों को आत्म सुरक्षा के तरीकों से अवगत कराया। कोच थापा ने किसी भी मुसीबत की घड़ी में डर को दिल से निकालते हुए मुसीबत का सामना करने के लिए प्रेरित करते हुए लड़कियों को मार्शल आर्ट्स के आसान तरीके समझाए। इसके साथ ही कैंपस के आडिटोरियम में  एक सैमिनार भी कराया गया। इस सैमिनार में लड़कियों को भारीतय संविधान में दिए हुए उनके अधिकारों से अवगत कराया गया। लड़कियों को समझाया गया कि उन्हें इंटरनेट, मोबाइल, सड़क व किसी भी स्थान पर तंग करने वालों के खिलाफ लड़की की एक शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सख्त कारवाई की जाती है। इस अवसर पर ग्रुप के चेयरमैन डा. गुरप्रीत सिंह ने  अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज के आधुनिक समाज में बेशक हमने बहुत तरक्की कर ली है परंतु कुछ बातें समय की मांग के अनुसार अभी तक नहीं बदलीं हैं। उन्होंने कहा कि आज भी समाज में औरत को पुरुष से नीचा माना जाता है। एक औरत समाज में कई मुश्किलों का सामना करती है। इस दौरान लड़कियों ने अपने अधिकारों को समझते हुए समाज विरोधी तत्वों का डट कर मुकाबला करने की शपथ ली।