5 Dariya News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : होंडा ने महलाओं को सड़क सुरक्षा पर जागरूक किया

5 Dariya News

नई दिल्ली 08-Mar-2017

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर देश की अग्रणी दोपहिया वाहन निर्माता होंडा ने दिल्ली यातायात पुलिस के सहयोग से यहां महिलाओं के लिए एक सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में महिलाओं को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई और वाहन चलाने के दौरान वाहन पर सही तरीके से बैठने और वाहन चलाने के तरीके बताए गए।दोपहिया वाहन चलाते समय सुरक्षित ब्रेक के बारे में जानकारी देने के लिए सेफ ब्रेकिंग जोन बनाया गया और महिलाओं को प्रोग्रेसिव ब्रेकिंग एवं सीबीएस विद इक्वीलाइजर का महत्व समझाया गया। सेफ्टी जोन में महिलाओं को वाहन पर चढ़ने और उतरने के सही तरीके के बारे में जानकारी दी गई, ताकि उनकी सुविधा और सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए गेम जोन, फन जोन और क्रिएटिव जोन बनाए गए थे। महिलाओं ने इन गेम्स का खूब लुत्फ उठाया और उन्हें होंडा की ओर से विशेष पुरस्कार जीतने का मौका भी मिला। मेहंदी एवं टैटू कलाकार भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

महिलाओं ने सड़क सुरक्षा की थीम पर आधारित पेंटिंग में भी हिस्सा लिया। उन्हें एक लकी ड्रॉ प्रतियोगिता के लिए सड़क सुरक्षा पर एक संदेश लिखने के लिए भी कहा गया। विजेताओं को होंडा की ओर से विशेष पुरस्कार दिए गए। सभी महिलाओं को स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच उपलब्ध कराने के लिए सभी ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्को में हेल्थ चेक-अप कैंप भी लगाया गया था।कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह एक अनूठी अखिल भारतीय सामाजिक पहल जो न केवल महिलाओं को सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं के बारे में शिक्षित करेगी बल्कि उन्हें आत्म-रक्षा के तकनीकों पर भी प्रशिक्षण प्रदान करेगी। होंडा ने चंडीगढ़, लुधियाना, जयपुर, दिल्ली-2, भुवनेश्वर, कटक, येओला (नासिक) हैदराबाद, इंदौर और कोयंबटूर में इन ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्को में 2000 से ज्यादा महिलाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।देश भर की महिलाओं को सशक्त एवं साहसी बनने का संदेश देने के लिए होंडा ने देश के 42 शहरों में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस रैली का आयोजन किया, जिसमें 1800 महिला वाहन चालकों ने हिस्सा लिया।