महिलाओं को सशक्त करने के लिए ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ एक बड़ा कदम है- चंद्र प्रकाश गंगा
5 Dariya News
जम्मू 08-Mar-2017
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चंद्र प्रकाश गंगा ने आज कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हमें संयुक्त प्रयास करने चाहिए जिससे समाज में उनका विकास एवं ग्रोथ सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि समाज में लिंग अनुपात का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए तथा सभी को समानांतर अवसर मुहैया करवाने की आवश्यकता है।मंत्री ने यह बात आज अंतर्राश्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए कही।बागवानी,शिक्षा, पर्यटन राज्यमंत्री प्रिया सेठी,विधायक डॉ. दविन्द्र कंुमार मन्याल, जिला विकासायुक्त सांबा शीतल नंदा एवं प्रशासन के अधिकारी भी समारोह के अवसर पर उपस्थित थे।महिलाओं की भूमिका के बारे में मंत्री ने कहा कि समाज में समय के साथ महिलाओं में भी काफी परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं को समानांतर अवसर मुहैया करवाने के लिए विभिन्न स्तर की स्कीमें शुरू की हैं।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं का सशक्तिकरण पर गंगा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पहले ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्कीम को एक मिशन के तौर पर लागू किया है ताकि बालिकाएं इस स्कीम से अधिकतर लाभ उठा सकें। मंत्री ने जिला प्रशासन से कहा कि बड़े पैमाने पर स्कीम को लागू करने के लिए कदम उठायें।
समारोह के अवसर पर प्रिया सेठी ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार महिलाओं की भलाई के लिए कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में महिलाओं का एक महत्वपूर्ण स्थान है तथा उन्होंने मानव साईकिल से सम्बंधित दो पहियों को पूरा करने के साथ आर्थिक एवं सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं को सशक्त करने पर बल दिया।उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं द्वारा विभिन्न स्तर पर समाज में दिये गये योगदान में को आगे बढ़ा रही है ताकि उन्हें जीवन के हर कदम पर और अधिक सफलता प्राप्त हो सके।उन्होंने बेटे एंव बेटी के मध्य भेदभाव पर कहा कि परिवार में दोनों के समानांतर अधिकार हैं तथा दोनों को बराबर के अवसर भी मिल रहे हैं।सांबा की उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा बालिकाओं के प्रोत्साहन के लिए विभन्न स्तर के पग उठाये गये हैं जिसमें वाल पेंटिंग स्वंय सुरक्षा प्रशिक्शण आदि जैसी गतिविधियां शामिल हैं, को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर लिंग अनुपात में भी वृद्धि दर्ज की गई है जो 2011 में 787 थीं तथा 2016 में 895 दर्ज किया गया है। इसके अलावा जिला स्तर पर अधिकारियों द्वारा वालेंटरी योगदान के साथ विशेश कोश की भी स्थापना की गई है तथा व्यवसाय घराने एवं उद्योगपति समाज की बेसहारा एवं पिछडे वर्गो से सम्बंधित बालिकाओं को भी सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी 99 पंचायतों में गुडा गुडीबोर्ड द्वारा िलग अनुपात की देखरेख की जा रही है।समारोह के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं पर आधारित मैगजीन का भी शुभारम्भ किया गया तथा मंत्री ने एनजीओ जीआरएस, वालेंटियरस एवं बालिका माताओं को भी सम्मानित किया।