5 Dariya News

समाज में जो महिलाओं का सम्मान नहीं करता वह इंसान राक्षस के समान है : दिग्विजय चौटाला

इनसो द्वारा महिला दिवस व कन्या भू्रण हत्या पर सेमीनार आयोजित

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र 08-Mar-2017

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जो इंसान महिलाओं का सम्मान नहीं करता वह राक्षस के समान है। आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। देश की महिलाओं ने ओलम्पिक खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विश्वभर को अपनी ताकत का अहसास करवा दिया है। बावजूद इसके महिलाओं को समाज में अभी तक वह सम्मान नहीं मिल रहा जिसकी वे हकदार हैं। महिलाओं के सम्मान को बढ़ाने और बरकरार रखने के लिए इनसो सदैव छात्राओं को साथ लेकर चला है। संगठन में भी महिलाओं को हमेशा बराबर की जिम्मेदारियां दी जाती रही हैं। वे बुधवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्टूडैंट होम में महिला दिवस के अवसर पर कन्या भू्रण हत्या पर आयोजित सेमिनार में बतौर मुख्यातिथि सम्बोधित कर रहे थे।सेमिनार में भारी संख्या में पहुंची छात्राओं को सम्बोधित करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि बेशक देश के प्रधानमंत्री ने 2015 में पानीपत की धरती से बेटियों को बचाने के लिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था। लेकिन साल भर से ज्यादा समय बीतने पर भी आज तक देश के हालात नहीं बदले हैं। 

आज भी महिलाओं को सम्मान की नजर से नहीं देखा जाता। उनकी सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। आज भी देश का नाम रोशन करने वाली साक्षी मलिक जैसी महिला खिलाडिय़ों को अपने हक के लिए आवाज उठानी पड़ रही है। इतना ही नहीं अगर गुरमेहर कौर जैसी लडक़ी व्यवस्था को लेकर कोई सवाल उठाती है तो पूरी सरकार उसके खिलाफ खड़ी हो जाती है। केन्द्र व प्रदेश सरकार गीताए गाय व महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़ी.बड़ी बातें तो करती है, लेकिन धरातल पर इसका कोई प्रभाव नहीं है। उन्होंने अपने हकों के लिए महिलाओं को संगठित होने का आह्वान किया। इनसो नेता ने कहा कि जब तक महिलाएं एकजुट होकर आगे नहीं आएंगी तब तक उन्हें वह सम्मान नहीं मिलेगा, जिसकी वह हकदार हैं। उन्होंने कहा कि इनसो ने पंजाब यूनिवॢसटी में 2004 से लेकर अब तक 8 चुनाव लड़े हैं। इनमें से 7 बार लड़कियों ने जीत दर्ज कराई है।उन्होंने कहा कि इनेलो शुरू से ही महिलाओं को सम्मान देती आई है। चौ. देवीलाल ने अपने समय में चंद्रावती सहित अनेक महिलाओं को चुनाव लड़वाने के साथ-साथ उन्हें राजनीति में आगे आने और उन्हें जितवाने में अह्म भूमिका निभाई थी। उनके बाद पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने भी कैलाशो सैनी को दो बार सांसद बनवाकर न सिर्फ  संसद में भेजने का काम किया था बल्कि अनेक महिलाओं को राजनीति में आगे आने का अवसर प्रदान किया। 

उन्होंने छात्राओं को आश्वासन भी दिया कि नेतृत्व क्षमता वाली छात्राएं आगे आएं, इनेलो उन्हें संगठन से लेकर चुनावी राजनीति तक हर मंच पर उन्हें आगे बढऩे व उन्हें मान-सम्मान प्रदान करने का काम करेगी। इनेलो ने सदैव जनता के हित के लिए कुर्बानियां दी हैं। लोगों को रोजगार देने के बदले ही 82 साल के बुजुर्ग राजनेता आज जेल भुगत रहे हैं।इनसो प्रभारी प्रो. रणधीर चीका ने कहा कि इनसो छात्र हितों के मुद्दे पर हर संघर्ष को तैयार है। वह छात्राओं से भी आह्वान करते है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आगे आएं। इनसो उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। इनसो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जसविन्द्र सिंह खैरा ने कहा कि केयू में महिला दिवस पर आयोजित इस सेमिनार में भारी संख्या में पहुंची महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि वे इनसो के साथ हैं। इनसो भी केयू छात्राओं को वायदा करता है कि उनकी सभी समस्याओं के समाधान के लिए इनसो पदाधिकारी 24 घंटे तैयार हैं। सेमिनार में पहुंची छात्राओं ने भी मंच पर आकर छात्राओं से अपने अनुभव सांझा किए। इस मौके पर  दिग्विजय सिंह चौटाला ने विपरीत परिस्थितियों में भी कामयाब होने वाली कई छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में संगीत विभाग की नेत्रहीन छात्रा नेहा, राष्ट्रपति अवार्डी सोनिया व कानून विभाग की रंजीता भी शामिल हैं। इस मौके पर मंजू जाखड़,  हिमांशु अरोड़ा, योगेश शर्मा, विक्रम चौधरी, बबलू काजल, चीनू राणा, जगदीप कौर, रेणू, सिम्पल, पवन, सुमित, गुरमीत हुंदल, मोहित सैनी व विशाल भी मौजूद थे।