5 Dariya News

हर गांव को सडक़ से जोड़ा जायेगा: संजय रतन

5 Dariya News

कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) 05-Mar-2017

ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने आज यहां कहा कि ज्वालामुखी को माडल चुनाव क्षेत्र बनाने के लिये हर गांव को सडक़ से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से सडक़ों के निर्माण में सहयोग देने के लिये आगे आने का आह्वान किया। ताकि सडक़ों के निर्माण में कोई बाधा न आये।संजय रतन आज यहां बौहण भाटी में बनने वाले संपर्क मार्ग के भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेने के बाद ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि  आने वाले समय में ज्वालामुखी का हर गांव सडक़ सुविधा से जुड़  जायेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के गतिशील नेतृत्व में प्रदेश का अथाह विकास हो रहा है। जिससे ज्वालामुखी में भी विकास के कई नये आयाम स्थापित हुये हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों के दौरान जो वायदे उन्होंने मतदाताओं के साथ किये थे। उन्हें पूरा कर दिया गया है। व उनसे भी बढक़र काम करवाये जा रहे हैं।विकास कार्यों में धन की कोई कमी नहीं है। 

संजय रतन ने दावा किया कि वर्तमान शासनकाल में विकास में भेदभाव की बात खत्म हो चुकी है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला को दूसरी राजधानी बनाने के निर्णय से कांगड़ा के सभी लोग लाभान्वित होंगे और उनके जीवन में विकास के एक नया युग आरंभ होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का यह निर्णय संपूर्ण उत्तरी क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत बड़ा तोहफा है । इस क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए पूर्व में कांग्रेस सरकारों ने ही विकास करवाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में सरकार, प्रदेश के हर वर्ग के उत्थान और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गरीब लोगों के कल्याणार्थ करोड़ो रुपये की योजनाएं चलाई गई हैं जिसका लाभ लोगों को प्राप्त हो रहा है।