5 Dariya News

सुशील रतन ने किया सडक़ों का भूमि पूजन

5 Dariya News

कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) 05-Mar-2017

ज्वालामुखी के पास मंडियाल बस्ती के लोग भी अब सडक़ सुविधा से जुड़ जायेंगे। आजादी के बाद आज तक यह इलाका सडक़ सुविधा से महरूम था। लेकिन अब शनिवार को प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुशील रतन ने विधायक संजय रतन की मौजूदगी में यहां सडक़ निर्माण के लिये भूमि पूजन किया।  व अधिकरियों को जल्द ही सडक़ निर्माण शुरू करने का आदेश दिया। अब मंडियाल बस्ती धर्मशाला शिमला नेशनल हाईवे से जुड़ जायेगी। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में खासी सुविधा होगी। बाद में उन्होंने  धनोट पंचायत में बनने वाले बस्दी से लोअर बस्दी संपर्क मार्ग का शिलान्यास कि या। व बौहण भाटी पंचायत में बनने वाली संपर्क मार्ग एनएच -8(खौला) से अर्जुन लाहड सडक़ का शिलान्यास किया। इस मौके पर एसडीएम ज्वालामुखी संजीव कुमार, डीएसपी कुलदीप कुमार, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा, युकां अध्यक्ष नीरज शर्मा,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सचिन ठाकुर, हिरण पंचायत प्रधान प्रदीप शिब्बू, कमलोटा प्रधान अजय शर्मा, धनोट प्रधान निर्मला कुमारी, बौहण भाटी प्रधान कमल कुमार, उपस्थित रहे।