जब राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति डीसी और एडीसी को गाड़ी और कोठी तो जिला परिषद के वाईस चैयरमेन को क्यों नहीं- वीरेश शांडिल्य
भारत के प्रधानमंत्री को भेजी मेल, देश में तमाम जिला परिषद के वाइस चैयरमेन को भी मिले गाड़ी और कोठी
5 Dariya News
अम्बाला 04-Mar-2017
आवाज ए हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा जब देश के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति,स्पीकर और डिप्टी स्पीकर,डीसी और एडीसी एसपी और डीएसपी को कोठी गाड़ी दी जाती है तो फिर जिला परिषद के साथ भेद भाव क्यों जबकि सरकारे पंचायतों को सम्मान देने की बात करती हैं। आज अपने पालिका विहार निवास पर पत्रकारों को शांडिल्य ने कहा कि उन्होंने आज प्रधानमंत्री को ईमेल भेज कर मांग की जब जिला परिषद के चेयरमैन को गाड़ी और सरकारी कोठी का प्रावधान है फिर चुने हुए परिषद के वाईस चेयरमैन को गाड़ी और कोठी से वंछित रख भेदभाव क्यों किया जा रहा जबकि वाईस चेयरमैन के अधीन एडीसी आता है उसके पास सरकारी गाड़ी और कोठी है क्या ये अधिकार हैं या पक्षपात है । वीरेश शांडिल्य ने कहा कि अम्बाला जिला परिषद चेयरमैन के पास सरकारी गाड़ी और सरकारी कोठी है यह सुविधा पंचायतों को मजबूत करने के लिए दी लेकिन जिला परिषद का वाईस चेयरमैन इस सुविधा से वंछित है जो अन्याय है ।
शांडिल्य ने मोदी को भेजे मेल में कहा कि जब राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति को सहित स्पीकर और डिप्टी स्पीकरों सहित डिप्टी सीएम,डीसी एडीसी को सरकारी गाड़ियां सरकारी कोठियाँ मिली हुई हैं ।उन्होंने कहा कि जबकि वाईस चेयरमैन के अधीन भी अम्बाला जिला परिषद में 80 गांव आते हैं वही उन्होंने कहा कि तमाम सुविधा मेयर डिप्टी मेयर सहित नगर पालिका के अध्यक्षो और उपध्यक्षो को भी मिले क्यों की इनकी पब्लिक डीलिंग होती है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार पंचायतों और नगर पालिकाओं को अधिकार देंगे तब सरकारे और मजबूत होगी।। आवाज हिंदुस्तान ने मोदी से इस विषय पर मिलने का समय माँगा और प्रधानमंत्री इस बारे देश के कृषि एवं पंचायत मंत्री की मौजूदगी में मिलने का समय दें। शांडिल्य ने कहा कि अंबाला के जिला परिषद के वाईस चेयरमैन रजनीश शर्मा जनता द्वारा चुन कर इस पद पर आए और उसे सरकार ने दूर दराज के गांव जाने के लिए कोई सरकारी गाड़ी और सरकारी कोठी नहीं दी जबकि जिला परिषद के चेयरमैन को सरकारी गाड़ी और सरकारी कोठी दी हुई है । उन्होंने कहा कि इस बारे वह राज्य के सीएम को भी मिल कर मांग पत्र सोपेंगे । इस मौके पर कुलवंत सिंह मानकपुर, लखविंदर सिंह,केसर सिंह,अशोक अग्रवाल,बलदेव सिंह रोड्डा मौजूद थे।