5 Dariya News

कविंद्र गुप्ता, शाम लाल चौधरी ने ट्यूबवेल को जन समर्पित किया

5 Dariya News

जम्मू 04-Mar-2017

राज्य में पानी की आपूर्ति को बढ़ाने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए जम्मू कश्मीर विधान सभा अध्यक्ष कविंद्र गुप्ता एवं पीएचई, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री शाम लाल चौधरी ने आज नई बस्ती में आर्थिक पुनर्निर्माण एजेंसी (ईरा) द्वारा 1.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ट्यूबवेल का उद्घाटन किया।प्रति घंटे 22,500 गैलन की क्षमता वाले ट्यूबवेल से नई बस्ती, गांधी नगर, शास्त्री नगर और अन्य आसपास के क्षेत्रों में रह रहे 15,000 से अधिक नागरिकों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति होगी।सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि बिजली की आपूर्ति, जल आपूर्ति, सड़क संपर्क, स्वास्थ्य और स्वच्छता सुविधाओं सहित लोगों के लिए बुनियादी सुविधाओं में सुधार करने के लिए एक व्यापक विकास योजना चल रही है।अध्यक्ष ने लोगों से सार्वजनिक संपत्तियों की देखभाल करने और पार्क को पार्किंग में परिवर्तित न करने की अपील की। क्षेत्र में विजय पार्क का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों को बच्चों के लिए खेल उपकरण की व्यवस्था बनाने के अलावा पार्क में नए गेट स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

इस अवसर पर पीएचई मंत्री ने बताया कि लोगों को आगामी गर्मी के मौसम में पीने का साफ पानी प्राप्त करने में कोई कठिनाई का सामना न करना पड़े इसके लिए जम्मू शहर में पानी की आपूर्ति बढ़ाने के लिए विभाग 19 नई जलापूर्ति योजनाओं निर्माण कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी कार्यक्रम के सफल कार्यान्वयन के लिए सार्वजनिक भागीदारी आवश्यक है और उन्होंने भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण के अलावा जल निकायों में कचरा फेंकने से परहेज करने की अपील की।विभाग के अधिकारियों ने सूचित किया कि ट्यूबवेल  सेऊपर उल्लिखित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति के अलावा नई बस्ती व गांधी नगर में ओवर हेड टैंक के लिए पंप किया जाएगा । यह भी बताया गया कि मौजूदा प्रति घंटे 50,000 गैलन की क्षमता वाले ट्यूबवेल  से नई बस्ती, अशोक नगर, रामपुरा, शास्त्री नगर, गांधी नगर और सतवारी में औद्योगिक क्षेत्र के लिए स्वच्छ पीने के पानी की आपूर्ति होगी।मुख्य अभियंता पीएचई सुशील एमा, संयुक्त आयुक्त जम्मू नगर निगम आर एस जमवाल, वरिष्ठ राजनीतिक नेता विक्रम रंधावा और संबंधित विभाग तथ्ज्ञा ईरा के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।इससे पहले मंत्री ने 10 लाख रुपये की लागत से क्रियान्वित किये जाने वाजले डी -9 पर अपग्रेडेशन का काम षुरू करवाया।