5 Dariya News

'शेर-ए-..' की भूमिका अर्थपूर्ण : सोनिया सिंह

5 Dariya News

मुंबई 02-Mar-2017

टेलीविजन धारावाहिक 'दिल मिल गए' की कीर्ति के तौर पर पहचानी जाने वाली अभिनेत्री सोनिया सिंह एक ऐतिहासिक धारावाहिक 'शेर-ए-पंजाब : महाराज रणजीत सिंह' में नजर आएंगी। वह इस भूमिका को अर्थपूर्ण मानती हैं। सोनिया ने कहा, "चूंकि, मैं सिंह परिवार से हूं और यह भूमिका मेरे लिए अर्थपूर्ण है और यहां तक की मेरे माता-पिता ने भी यह भूमिका स्वीकार की है।"टेलीविजन चैनल लाइफ ओके के इस धारावाहिक में महत्वाकांक्षी सदा कौर की भूमिका में सोनिया दिखाई देंगी हैं।इसमें अभिनेता रणजीत सिंह भी प्रमुख भूमिका में हैं।