5 Dariya News

झारखंड में नक्सलियों ने 3 वाहन फूंके

5 Dariya News

रांची 02-Mar-2017

झारखंड के चतरा जिले में नक्सलियों ने पुल निर्माण कार्य में लगे तीन वाहनों में आग लगा दी। पुलिस के अनुसार, नक्सलियों ने बुधवार रात एक निजी कंपनी के कैंप कार्यालय पर हमला बोलकर मजदूरों को पीटा और वाहनों को आग लगा दी। यह घटना रांची से करीब 170 किमी दूर चतरा जिले में गरी नदी के पास हुई। इस घटना की वजह उगाही देने से इनकार करना बताई जा रही है।