सरकार कलस्टर विश्वविद्यालयों को क्रियाशील बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है- सईद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी
मंत्री ने उपकुलपतियों को लक्ष्यों पर ध्यान देने का कहा
5 Dariya News
जम्मू 01-Mar-2017
शिक्षा मंत्री सईद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने कहा कि सरकार राज्य में दोनों कलस्टर विश्वविद्यालयों को क्रियाशील बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।उन्होंने उपकुलपतियों से कहा कि वे इन नवनिर्मित संस्थानों को राज्य के आधुनिक शिक्षा केन्द्र बनाने के लक्ष्य पर विषेश ध्यान दें। मंत्री ने यह बात इन विश्वविद्यालयों को क्रियाशील बनाने के बोर्ड काउंटरों पर चर्चा हेतु एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्शता करते हुए कही। राज्य विधायिका द्वारा पारित अधिनियम के माध्यम से जम्मू तथा श्रीनगर दो कलस्टर विश्वविद्यालयों को राश्ट्रीय उच्चतर शिक्शा अभियान (आरयूएसए) के तहत (प्रत्येक विश्वविद्यालय के लिए 55 करोड़ रु) 110 करोड़ रु की राशि के साथ मंजूरी दी गई है।योजना एवं विकास वित्तायुक्त बी. बी. व्यास उच्च शिक्शा आयुक्त सचिव डॉ अजगर सैमून, वित्तायुक्त सचिव नवीन चौधरी, कलस्टर विश्वविद्यालय जम्मू के वीसी अंजू भसीन, कलस्टर विश्वविद्यालय कश्मीर के वीसी प्रो जावेद अहमद शेख तथा अन्य सरकारी वरिश्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।इन विश्वविद्यालयों पर विद्यार्थियों की उम्मीदों को बताते हुए मंत्री ने सभी सरकारी विभागों को इस बड़े शिक्शा उपक्रम को राज्य के प्रमुख संस्थानों में विकसित करने के लिए हर संभव सहायता देने को कहा।बैठक में इन नवनिर्मित विश्वविद्यालयों को क्रियाशील बनाने से सम्बंधित सभी पहलुओं जिनमें व्यवस्था, स्टाफ की भर्ती, ढांचे का विकास तथा अन्य शामिल है, की समीक्शा की गई ।