दि हॉली वंडर स्मार्ट स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा साईंस व गणित विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन
बच्चों ने अपने हाथों से बनाए मॉडल व साईंस के प्रयोग दर्शकों को दिखाए
5 Dariya News
एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 28-Feb-2017
दि हॉली वंडर स्मार्ट स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा स्कूल कैंपस में साईंस व गणित के विषय पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी शिरकत करके अपने लाडलों की सख्त मेहनत की प्रशंसा की। इस दौरान विद्यार्थियों ने जहां गणित विषय से संबंधित कई दिलचस्प पहलुओं को चार्ट बनाकर उनका व्याख्यान किया वहीं सीनियर कक्षा के बच्चों ने साईं की खोज को भी प्रत्यक्ष रूप से दिखाया। विद्यार्थियों ने पान के बहाव से बिजली पैदा करना, डैम का निर्माण, रेत से बिजली पैदा करना, पुल के निर्माण, मानवीय शरीर की रचना, टैलीस्कोप बनाने के तरीके व अन्य कई जानकारियां इस प्रदर्शनी में शेयर की गईं। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन स्कूल के चेयरमैन चरणजीत सैनी द्वारा किया गया।इस अवसर पर चेयरमैन सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि अक्सर विद्यार्थी जीवन में कुछ नया करने की चाहत होती है। इस प्रयास के साथ इन बच्चों की एनर्जी को अच्छी ओर लगाया जा सकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिससे बच्चों ने नया कुछ सीखते हुए अपने अभिभावकों की जानकारी में भी वृद्धि की। अंत में अच्छी कारगुजारी करने वाले विद्यार्थियों को मैनेजमेंट द्वारा इनाम वितरित किए गए।