5 Dariya News

आशा भोंसले के साथ गाना सम्मान की बात : मीका सिंह

5 Dariya News

मुंबई 27-Feb-2017

गायक मीका सिंह ने एक कार्यक्रम में दिग्गज गायिका आशा भोंसले के साथ प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि दिग्गज गायिका के साथ मंच साझा करना उनके लिए सम्मान की बात है। आशा और मीका ने 1972 में आई फिल्म 'जवानी दीवानी' के हिट गाना 'जाने जा ढूंढता फिर यहां' पर प्रस्तुति दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "आशा भोंसले के साथ गाना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं मंच पर कांप रहा था और वह मेरा हाथ पकड़कर गाने के लिए कह रही थीं।"