5 Dariya News

महिलाओं को और महत्व देने की जरूरत : नरेंद्र मोदी

5 Dariya News

नई दिल्ली 26-Feb-2017

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश में महिलाओं को और महत्व देने की जरूरत है। मोदी ने अपने मासिक रेडियो संबोधन 'मन की बात' में कहा, "पूरा विश्व आठ मार्च को महिला दिवस के रूप में मनाता है। भारत में हमारी बेटियों को और महत्व दिए जाने की जरूरत है।"मोदी ने इस महीने एशियन रग्बी सेवन्स ट्रॉफी में रजत पदक जीतने पर महिला टीम को बधाई भी दी।मोदी ने कहा, "चाहे वह खेल या विज्ञान के क्षेत्र में हो, देश की महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वे कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं और उल्लेखनीय उपलब्धियों से देश का नाम रोशन कर रही हैं।"प्रधानमंत्री ने कहा कि 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान से पारंपरिक मान्यताओं को लेकर लोगों के नजरिए में बदलाव आया है।उन्होंने कहा कि यह अब एक सरकारी कार्यक्रम नहीं रह गया है बल्कि यह सामाजिक संवेदना और सार्वजनिक शिक्षा का अभियान बन गया।