5 Dariya News

शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश की खुशहाली की कामना की

5 Dariya News

भोपाल 24-Feb-2017

महाशिवरात्रि के मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां बढ़वाले महादेव मंदिर में पत्नी साधना सिंह के साथ पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री चौहान अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार को महाशिवरात्रि के मौके पर बढ़वाले महादेव के मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि सबके जीवन में सुख-समृद्धि, ऋद्धि-सिद्धि आए। सब सन्मार्ग पर चलें। सबको सदबुद्धि और अच्छा काम करने की प्रेरणा मिले। साथ ही प्रकृति, सृष्टि, दृष्टि सहित सबके लिए बेहतर से बेहतर काम कर सकें, ऐसा सामथ्र्य दें। मुख्यमंत्री चौहान ने बढ़वाले महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना, आरती और अभिषेक किया। इसके बाद भगवान शिव के रथ को खींचकर 'शिव बारात चल' समारोह प्रारंभ किया। इस मौके पर महापौर आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।