5 Dariya News

पंजाब में 3 महिलाओं की गोली मारकर हत्या

5 Dariya News

जालंधर 24-Feb-2017

पंजाब में जालंधर शहर के एक पौश इलाके में गुरुवार शाम अज्ञात हमलावरों ने तीन महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों में जालंधर के व्यापारी की पत्नी, पुत्र-वधू व उसकी सहेली शामिल है।मृतकों की पहचान दलजीत कौर, परमजीत कौर और उसकी सहेली खुशविंदर कौर के रूप में हुई है। महिलाओं को दलजीत कौर के पोते ने खून से लथपथ पाया। वे उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीसरी महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने इस बात से इनकार नहीं किया है कि हमलावर मृतकों को पहले से जानता था।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घर से कुछ चीजें गायब हैं, पर कोई मूल्यवान वस्तु चोरी नहीं हुई है।