5 Dariya News

बच्चों के लिए नैतिक शिक्षा अनिवार्य - चौ. जुल्फिकार अली

5 Dariya News

जम्मू 22-Feb-2017

खाद्य, नागरिक आपूर्ति, एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री चौ. जुल्फिकार अली ने कहा कि बच्चों को नैतिक मुल्यों की शिक्षा देना अनिवार्य है तथा यह सर्वप्रथम अभिभावकों तथा शिक्षकों पर निर्भर करता है।मंत्री ने यह बात पुलिस सभागार में आयोजित नयू ईरा एन्वायरनमैंटल हाई स्कूल के वार्शिक समारोह पर कही। विधायक राजेश गुप्ता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।मंत्री ने कहा कि एक बच्चे के लिए पहला स्कूल उसके अभिभावक हैं तथा उसका पहला विकास अपनी मांग की गोद से शुरू होता है। उन्होंने कहा कि बच्चे हर जगह एक समान हैं अभिभावक उन्हें एक दूसरे में अंतर जानने की शिक्षा देते हैं।जुल्फिकार अली ने अभिभावकों से आग्रह किया कि  वे अपने बच्चों को नैतिक मुल्यों की शिक्षा देने के लिए कुछ समय व्यतीत करें।मंत्री ने कहा कि बच्चों के लिए उनके अभिभावक प्रेरणादायक होते हैं तथा वे उन्हें प्रत्येक कार्य करना सिखाते हैं। इसलिए हमारे बच्चों में एक बेहतर चरित्र बनाने के लिए यह अनिवार्य है कि हमें अभिभावक होने के नाते अपने बच्चों के सामने अच्छा व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नैतिक मुल्यों तथा शिश्टाचारों के बिना हम कुछ नहीं है। 

शिक्षकों की भूमिका पर रोशनी डालते हुए मंत्री ने कहा कि अभिभावकों के बाद शिक्षक ही हैं जो बच्चे की देखभाल करता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए अनिवार्य है कि शिक्षक आगामी वर्शो में राश्ट्र को मजबूत बनाने के लिए बच्चों को बेहतर शिश्टाचार सिखाने में अपनी जिम्मेदारी समझें।मंत्री ने बेहतर शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूल प्रशासन की जिम्मेदारी को दोहराया। उन्होंने कहा कि दाखिले के समय अभिभावकों को किये गये वादों को पूरा करना स्कूल प्रशासन की जिम्मेदारी है।मंत्री ने विधायक राजेश गुप्ता की अपने सीडीएफ से स्कूली बच्चों के लिए कुछ ढांचे के निर्माण में अपने प्रयासों के लिए सराहना की।अपने सम्बोधन में विधायक ने कहा कि बच्चों के विकास के लिए एक बेहतर माहौल बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बच्चे राश्ट्र का भविश्य हैं तथा राश्ट्र को मजबूत बनाने का सपना तभी सच होगा जब इन्हें सही तरीके से शिक्शा दी जाएगी।इससे पूर्व स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों को पेश किया। इसके उपरांत मंत्री तथा विधायक ने विजेताओं, भागेदारियों, तथा शिक्शकों के मध्य उनके योगदानों के लिए पुरस्कार वितरित किये।