5 Dariya News

इनैलो को पंजाब में नहर की खुदाई के लिए फावड़े नही चलाने देंगे:- तरुण चुघ

5 Dariya News

चण्डीगढ़ 20-Feb-2017

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने इंडियण नेशनल लोकदल द्वारा 23 फरवरी को पंजाब में जाकर सतलुज यमुना लिंक नहर को चालू करने के आह्वान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पंजाब सरकार तथा पंजाब की जनता इनैलो के कार्यकर्ताओं को नहर के निर्माण के लिए फावड़े चलाने नही देगी। चुघ ने कहा कि पंजाब के किसानों के पास हरियाणा को देने के लिए एक बूंद भी पानी नही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की भाजपा अकाली सरकार द्वारा नहर निर्माण परियोजना के लिए अधिग्रहित की गयी जमीन किसानों को वापिस लौटाने का पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर दिए जाने के बाद सतलुज यमुना लिंक नहर बनाने का मुद्दा हमेशा के लिए समाप्त हो गया है। चुघ ने कहा कि इनैलो के नेता हरियाणा में राजनितिक जमीन तलाशने के लिए पंजाब में जाकर नहर निर्माण की बाते करना बंद करे अन्यथा पंजाब की जनता अपने किसानों के हित्तो के लिए लामबन्द होकर इसका शान्तिपूर्ण तरीके से पुरजोर विरोध करेगी।