महबूबा मुफ्ती ने उच्च घनत्व सेब वृक्षारोपण योजना का शुभारंभ किया
बागवानी रीढ़, राज्य की सामाजिक आर्थिक स्थिति बदलने बदलाव क्षमता : महबूबा मुफ्ती
5 Dariya News
जम्मू 18-Feb-2017
बागवानी को राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ करार देते हुए मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आज विश्वास जताया कि सेक्टर को बेहतर कर जम्मू-कश्मीर के सामाजिक आर्थिक प्रोफाइल को बदलने की क्षमता है। उन्होंने कहा सरकार इस उद्योग को आगे ले जाने के लिए प्रोत्साहन और उत्पादकों की चिंताओं को हल करने के लिए कई कदम उठा रही है। श्रीनगर में औपचारिक रूप से उच्च घनत्व सेब वृक्षारोपण योजना शुरू करने के बाद, फल उत्पादकों और प्रगतिशील किसानोकी सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री ने कहा व्यापक लाभ के साथ, बागवानी उद्योग क्षमता न केवल कृषक समुदाय के भाग्य को बदल सकता है बल्कि पूरे राज्य को एक बहुत बडे़ बाजार की मांग और संभावित प्राप्ति के लिए भारी गुंजाइश पैदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि यह संतोष की बात है कि पिछले तीन दशकों के कठिन समय के दौरान अन्य क्षेत्रों के मुकाबले बागवानी उद्योग राज्य की निरंतर अर्थव्यवस्था रही है।इस योजना के आज शुभारंभ पर उत्पादकों की सराहना करते हुए महबूबा मुफ्ती ने आशा व्यक्त की है कि वैज्ञानिक तर्ज पर इस क्षेत्र को फिर से जीवंत करने के लिए वे सरकार के सकारात्मक प्रयासों विनिमय करेंगे। उन्होंने कहा कि इन उच्च घनत्व पौधों को अपनाने से किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर होना सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत किसानों को सरकार द्वारा को 50 प्रतिषत सब्सिडी मुहैया कराई जाएगी और पहले चरण में, अनंतनाग और पुलवामा, के अगलार जबलीपोरा में मेगा मंडियां और सीए स्टोर स्थापित करने के अलावा राज्य में उपज की ऑनलाइन बिक्री के लिए ई-बाजारों की स्थापना की जाएगी। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कहा कि खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड ने एक योजना शुरू की है जिसके तहत गत्ता फल बॉक्स विनिर्माण इकाइयों की स्थापना के लिए 40 प्रतिषत सब्सिडी के प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सेब उत्पादन और लाभ के उत्पादकों की दरों को स्थिर करने के लिए सरकार ने पहले से ही बाजार हस्तक्षेप योजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि उत्पादकों और खरीदारों के बीच सीधे संपर्क को बढ़ाने के लिए मंडियों का एक नेटवर्क तैयार किया गया है।मुख्यमंत्री ने इस योजना के तहत किसानों को दिये जाने वाले ऋण पर ब्याज दरों में कमी करने के लिए जम्मू-कश्मीर बैंक अधिकारियों से कहा। उन्होंने जेके बैंक से इस योजना को अधिकतम लोगों तक पहुंचाने के लिए कहा अपनी शाखाओं के नेटवर्क और भी किसानों के बीच इस योजना को लोकप्रिय बनाने के लिए अपने खिदमत केंद्रों का उपयोग करने को कहा।मुख्यमंत्री ने बागवानी विभाग को फल मंडियों और सीए दुकानों की स्थापना में गति लाने का निर्देश दिया। उन्होंने घोषणा की है कि फल उद्योग को राज्य के आर्थिक व्यवस्था की मुख्य धारा में लाने के लिए चालू वर्ष को सेब के वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। एक महत्वपूर्ण घोषणा में, महबूबा मुफ्ती ने राज्य में नकली कीटनाशक और खरपतवार नाषक बेचने में षामिल पाए जाने वाले डीलरों के खिलाफ सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम लगाया जाएगा।शिक्षा मंत्री सैयद मुहम्मद अल्ताफ बुखारी ने अपने संबोधन में उत्पादकों को इस योजना का पूरा लाभ लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा किएक बार पूरी तरह से योजना लागू होने पर राज्य में बागवानी उद्योग में क्रांतिकारी बदलाव होगा।
बागवानी बोर्ड के उप चेयरमैन निजामदीन बट ने अपने भाषण में बागवानी विभाग और कृषक समुदाय के बीच अधिक तालमेल पर बल दिया।इससे पहले, सचिव, बागवानी विभाग एम एच मलिक ने इस योजना का व्यापक रूपरेखा दी। उन्होंने कहा कि पारंपरिक पौधों के मामले में 10-12 टन उपज के मुकाबले उच्च घनत्व पौधों से प्रति हेक्टेयर 50-70 मीट्रिक टन की उपज है। उन्होंने कहा कि बागवानी अधिकारी और जेके बैंक के संबंधित शाखाओं के प्रमुखों से इस योजना के बारे में संपर्क किया जा सकता है।अध्यक्ष, जेके बैंक परवेज अहमद ने अपने सम्बोधन में योजना के सफल क्रियान्वयन में समर्थन का आश्वासन दिया।राज्य के बागवानी उद्योग को आगे बढ़ाने के लिए यह उच्च घनत्व सेब वृक्षारोपण योजना पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद द्वारा नियोजित की गई थी और एक साल जमीन काम करने के बाद इस योजना को आज औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किया गया।विधान परिषद के सदस्य खुर्शीद आलम, उप चेयरमैन जेके टीडीसी रफी अहमद मीर, उप चेयरमैन खादी व ग्रामोद्योग बोड, पीरजादा मंसूर हुसैन, मंडलायुक्त कश्मीर बसीर अहमद खान, आईजी पुलिस कश्मीर जोन एसजेएम गिलानी,संभागीय और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।