5 Dariya News

आवाज़-ए-हिंदुस्तान ने जरूरतमंदों को राशन वितरण किया

वीरेश शांडिल्य ने अपने जन्मदिन पर जरूरतमंदों को राशन वितरण किया

5 Dariya News

अंबाला 19-Feb-2017

भूखे को भोजन करवाने से भगवान प्रसन्न होते है और नर सेवा नारायण सेवा उपरोक्त शब्द आज पालिका विहार में वीरेश शांडिल्य ने अपने जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्र स्तरीय संगठन आवाज़-ए-हिंदुस्तान की तरफ से गरीब परिवारों को राशन वितरण के बाद कहे l वीरेश शांडिल्य ने 51 परिवारों को आज राशन वितरित किया और जन्मदिन पर बुजुर्ग महिलायों का आशीर्वाद लिया व जलपान ग्रहण करवाया l इस अवसर पर कुलवंत सिंह मानकपुर,लखविन्द्र सिंह साधापुर,अशोक अग्रवाल,सुरेश शर्मा,गुरचरन सिंह बलिस आदि मौजूद थेl वीरेश शांडिल्य ने कहा की समाज में भूखे को भोजन अंधे को रास्ता दिखने वाले से भगवान भी प्रसन्न होते है उन्होंने कहा की समाः में हर इंसान को जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए l वीरेश शांडिल्य ने कहा आज उन्होंने अपना जन्मदिन सादगी से मनाया और जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाया और उन्हें राशन दिया इससे उनके मन को ख़ुशी मिली और उन्होंने आज अपने जन्मदिन पर भगवान से माँगा की उन्हें हर वर्ग की सेवा करने का आशीर्वाद दें और समाज में हर व्यक्ति के काम आ सकूं भगवान इस लायक बनाये l आवाज़-ए-हिंदुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा इस देश में आज भी लोग भूखे सोते है इसलिए जो व्यक्ति सक्षम है वह अपने आसपास में देखे की कोई भी भूखा न सो पाए साथ ही उन्होंने आज अपने जन्मदिन पर पालिका विहार स्थित कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की व अम्बाला सहित देश के लिए सुख-समृद्धि मांगी व राष्ट्र की एकता और अखंडता की मजबूती की प्रार्थना की क्योंकि देशसेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं साथ ही उन्होने कहा की हमें संकल्प लेना चाहिए की धर्म व जाति के नाम पर देश ना बटे l उन्होंने कहा गर्व और फख्र की बात है पराक्रमी योद्धा छत्रपति मराठा शिवाजी महाराज की भी आज के दिन जन्म जयंती है उन्हें भी आवाज़-ए-हिंदुस्तान ने याद किया l शांडिल्य ने देश की जनता को आह्वान किया की शहीदों की सोच पर पहरा दें क्योंकि शहीद राष्ट्र के धरोहार है l