5 Dariya News

राजकुमार राव का मेरे जीवन में आना परिवर्तनकारी : हंसल मेहता

5 Dariya News

मुंबई 19-Feb-2017

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार हंसल मेहता का कहना है कि उनके जीवन में अभिनेता राजकुमार राव की उपस्थिति परिवर्तनकारी रही है। हंसल और राजकुमार ने 'शाहिद', 'सिटी लाइट्स' और 'अलीगढ़' फिल्मों में साथ काम किया है और ये तीनों फिल्में सफल रही हैं।राजकुमार और हंसल फिलहाल निर्माणाधीन फिल्म 'ओमर्ता' के लिए एक बार फिर एकजुट हो रहे हैं। हंसल ने रविवार को एक ट्वीट में कहा, "बहुत गर्व है तुम पर राजकुमार। इनकी उपस्थिति मेरे जीवन में परिवर्तनकारी रही है। क्या अभिनेता हैं और क्या इंसान हैं।"फिल्मकार हंसल के इस ट्वीट की प्रतिक्रिया में राजकुमार ने अपने एक ट्वीट में कहा, "इसके लिए आपको शुक्रिया। 

आपका मेरे जीवन में आना मेरे लिए भाग्यशाली रहा है। मुझे भी आप पर बेहद गर्व है। जल्द मिलते हैं।"राजकुमार की फिल्म 'न्यूटन' ने शनिवार को बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव के 67वें संस्करण में 'कला सिनेमा' का पुरस्कार जीता था। वर्तमान में राजकुमार अश्विनी अय्यर की आगामी फिल्म 'बरेली की बर्फी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और कृति सेनन मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके साथ ही राजकुमार को अपनी फिल्म 'बहन होगी तेरी' की रिलीज का इंतजार है। इस फिल्म में श्रुति हासन भी प्रमुख भूमिका में हैं।