एआईएडीएमके की नई सरकार उखाड़ फेंकी जाएगी : पन्नीरसेल्वम
5 Dariya News
चेन्नई 16-Feb-2017
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम ने गुरुवार को कहा कि ई.के.पलनीस्वामी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की सरकार जल्द ही उखाड़ फेंकी जाएगी। मरीना बीच स्थित दिवंगत मुख्यमंत्री जे.जयललिता के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद संवाददाताओं से पन्नीरसेल्वम ने कहा, "सत्ता में एक ऐसी सरकार आ गई है, जो लोगों को पसंद नहीं हैं। यह सरकार जल्द ही उखाड़ फेंकी जाएगी।"उन्होंने पार्टी के विधायकों से आग्रह किया कि शनिवार को होने वाले विश्वास मत के दौरान वह अपने विवेक के आधार पर फैसला लें।