5 Dariya News

केएमडी एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की

5 Dariya News

जम्मू 13-Feb-2017

कश्मीर मोटर ड्राईवर (केएमडी) एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से भेंट की।प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में विशेशकर कश्मीर घाटी में यातायात उद्योग के समक्ष पेश आ रही विभिन्न समस्याओं को मुख्यमंत्री के ध्यान में लाया तथा इनका हल करने की मांग की।मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनके  द्वारा उठाये गये जायज मुददों का सरकार द्वारा समयबद्ध तरीके से हल निकाला जाएगा।