5 Dariya News

शगुन पन्नू की बहन को पसंद है 'रनिंग शादी'

5 Dariya News

मुंबई 13-Feb-2017

शगुन पन्नू को अपनी बहन और अभिनेत्री तापसी पन्नू की आगामी फिल्म 'रनिंग शादी' बेहद पसंद आई है। शगुन का कहना है कि दर्शकों को भी यह फिल्म बेहद पसंद आएगी। अपने एक ट्वीट में सोमवार को शगुन ने लिखा, "मैंने कल (रविवार को) 'रनिंग शादी' देखी। बेहद ही शानदार फिल्म थी। निम्मी और भरोसे की अदाकारी इस फिल्म से प्यार करने पर मजबूर कर देगी।"अमित रॉय निर्देशित फिल्म में अमित साध और तापसी पन्नू को मुख्य भूमिका में देखा जाएगा। इस फिल्म में अमित राम भरोसे और तापसी निम्मी का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में अमित और तापसी प्रेमियों के जोड़े को भगाकर उनकी शादी करवाने का काम करते हैं। शुजित सरकार द्वारा निर्मित फिल्म शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है।