5 Dariya News

विद्यार्थियों को शिक्षा को सरल बनाने के लिए तकनीक का प्रयोग करना चाहिए- डॉ. निर्मल सिंह

भारत को एक विश्वव्यापी देश बनाने के लिए प्रधानमंत्री के प्रयास जिम्मेदार

5 Dariya News

जम्मू 12-Feb-2017

उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने आज कहा कि विद्यार्थियों को शिक्शा, सीख प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों की सहायता लेनी चाहिए तथा बच्चों में मानवता के मूल्यों को लाने के लिए अभिभावकों तथा शिक्शकों को बल देना चाहिए।उपमुख्यमंत्री ने यह बात अखनूर के निकट जंडियाल में आरएमजी इंटरनेशनल स्कूल के उदघाटन तथा किडस प्लानेट स्कूल के वार्शिक दिवस समारोह  के सम्बंध में आयोजित समारोह में कही।इस अवसर पर किसान विकास बोर्ड के वाईस चेयरमैन डी.एस.चिब, विधायक राजीव शर्मा, आरएमजी स्कूल के चेयरमैन रोहित गुप्ता, प्रिंसिपल मोना गुप्ता तथा वुद्धिजीवि तथा विभिन्न क्शेत्रों से सम्बंधित लोग भी उपस्थित थे।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक में शिक्शा जैसे जीवन के प्रत्येक पहलु में बदलाव लाया है तथा इस समय इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की आवश्यकता है ताकि विद्यार्थियों को इसका लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि जबसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पदभार संभाला है। उन्होंने यह प्रभावशाली रूप से सुनिश्चित किया है कि हमारी दैनिक गतिविधियों के साथ साथ शिक्शा आदि को पूरा करने के लिए  तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है तथा भारत को एक शक्तिशाली देश बनाने के लिए उनके प्रयास पूरी तरह से जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने से इस देश के नागरिकों के जीवन में एक बदलाव आएगा तथा हम सभी को उनके कार्यक्रमों को मजबूत बनाने तथा आगे लाने के लिए योगदान देना चाहिए।भारत को एक बहुसांस्कृति एवं पारम्परिक देश बताते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पास हजारों वर्श के इतिहास का रिकार्ड है तथा हमारे विचारकों तथा वुद्धिजीविकों ने जीवन के विभिन्न पहलुओं में अपनी पहचान बनाई है जिनका इतिहास में कोई बराबरी नहीं है। उन्होंने कहा कि थियोलॉजी में स्वामी विवेकानंद ,राजनीति में अटल बिहारी वाजपेयी तथा विज्ञान में डॉ. ऐ.पी.जे. अब्दुल कलाम आजाद के योगदान विश्व स्तरीय रूप से पहचान मिली है तथा हमें उनके विचारों एवं उनकी सोच को प्रचारित कर उनका सम्मान करने की आवश्यकता है।स्वास्थ्य एवं मन को स्वस्थ रखने के लिए योग को अपनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि योग से पूरी दुनियाभर में परिवर्तन आया है तथा इससे मन एवं स्वास्थ्य को संतुलित रखने के लिए अवसर प्रदान होता है।डॉ. सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को नई तकनीकों एवं खोजों के प्रयोग के माध्यम से अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए अभिभावकों को भी अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उपमुख्यंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में शिक्शा स्तर में सुधार लाने के लिए वचनबद्ध है। इस उददेश्य की प्राप्ति के लिए सरकार ने प्रतिभाशाली युवाओं के कल्याण के लिए विभिन्न शिक्शा योजनाओं एवं छात्रवृति कार्यक्रमों को शुरू किया है।इसके उपरंत उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्कूल जनरल एक्सप्रैशन भी जारी किया।